गौरीगंज, मार्च 1 -- मुसाफिरखाना। अमेरिका व इजराइल के मिसाइल हमलों में हुई ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत से क्षेत्र के शिया मुसलमानों में आक्रोश और शोक व्याप्त है। लोगों ने इसे अमेरिका और इजराइल के जुल्म की संज्ञा देते हुए इस कार्रवाई की निंदा किया है।क्षेत्र के भनौली निवासी कुमैल रिजवी ने कहा कि ईरान के सुप्रीम लीडर खामनेई की शहादत की खबर हर हक़परस्त इंसान के लिए गहरे सदमे और दर्द का विषय है। यह सिर्फ एक व्यक्ति की शहादत नहीं, बल्कि मज़लूमों की आवाज़ और इस्तेक़ामत की प्रतीक शख्सियत पर सीधा वार है। उन्होंने कहा कि ताक़त के नशे में चूर अमेरिका और इज़राइल यह समझ लें कि ऐसे क़दम किसी सोच को ख़त्म नहीं कर सकते। इतिहास गवाह है कि ज़ुल्म की उम्र लंबी नहीं होती और सच की आवाज़ दबाई नहीं जा सकती। भनौली निवासी इकबाल हैदर ने कहा ...