नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- Iran-America Ceasefire: मिडिल ईस्ट में जारी भीषण तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक चौंकाने वाली और राहत भरी घोषणा की है। ट्रंप ने मंगलवार को घोषणा की कि अमेरिका, ईरान के साथ दो सप्ताह के संघर्ष विराम के लिए सहमत हो गया है। यह फैसला ऐसे समय में आया है जब कुछ ही घंटे पहले ट्रंप ने तेहरान को पूरी सभ्यता मिटा देने की सख्त चेतावनी दी थी। अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर जारी एक संदेश में ट्रंप ने स्पष्ट किया कि उन्होंने फिलहाल ईरान पर होने वाले बमबारी और हमलों को रोक दिया है। इस पूरी प्रक्रिया में पड़ोसी देश पाकिस्तान की भूमिका अहम रही है। ट्रंप ने अपने पोस्ट में बताया कि यह समझौता पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल असीम मुनीर के साथ हुई बातचीत के बाद संभव हुआ है। ट्रंप ने लि...