मॉस्को, मार्च 9 -- रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि रूस मौजूदा संघर्ष के बीच ईरान के साथ मजबूती से खड़ा है। पुतिन ने मोजतबा खामेनेई को ईरान का नया नेता बनने पर बधाई भी दी और तेहरान को 'अटूट समर्थन' देने की बात दोहराई। पुतिन ने कहा कि रूस अपने ईरानी मित्रों के साथ एकजुटता व्यक्त करता है और कठिन परिस्थितियों में भी ईरान के साथ खड़ा रहेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि मोजतबा खामेनेई अपने पिता अली खामेनेई के कार्यों को आगे बढ़ाते हुए ईरानी जनता को एकजुट करेंगे। पुतिन ने कहा कि ऐसे समय में, जब ईरान सशस्त्र हमलों का सामना कर रहा है, इस पद पर नेतृत्व करना साहस और समर्पण की बड़ी परीक्षा होगी। इससे पहले पुतिन ने शुक्रवार देर रात ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन से फोन पर बातचीत की थी। इस दौरान उन्होंने...