नई दिल्ली, मार्च 7 -- ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच हो रहे युद्ध का सीधा प्रभाव पूरी दुनिया पर देखा जा रहा है। इसी बीच कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद शशि थरूर ने कहा कि भारत को इस युद्ध में खींचा तो नहीं जाएगा लेकिन इसका प्रभाव साफ तौर पर नजर आएगा। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक थरूर ने कहा कि भारत का प्रयास यही होना चाहिए कि किसी भी तरह से यह युद्ध जल्द से जल्द रुक जाए। उन्होंने कहा कि भारत को भी युद्ध को रोकने और शांति स्थापित करने में पीछे नहीं रहना चाहिए। थरूर ने कहा कि भारत के लाखों लोग खाड़ी देशों में रहते हैं। इसके अलावा ईरान में ही बड़ी संख्या में भारतीय रहते हैं। वे सभी इस युद्ध से बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा, लगभग एक करोड़ के आसपास भारतीय खाड़ी देशों में रहते हैं। उनका ना केवल आना जाना प्रभावित हुआ है बल्कि जीविका पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.