नई दिल्ली, अप्रैल 15 -- स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण चोकपॉइंट है, जहां से वैश्विक तेल आपूर्ति का लगभग 20% गुजरता है। ईरान ने पहले ही इसे बंद कर रखा था, जिससे दुनिया भर में तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं। अब राष्ट्रपति ट्रंप ने घोषणा की है कि अमेरिकी नौसेना इस जलडमरूमध्य से गुजरने वाले या ईरान की ओर जाने वाले सभी जहाजों को रोकेगी। हालांकि अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने स्पष्ट किया है कि यह घेराबंदी केवल उन जहाजों के लिए है जो ईरानी बंदरगाहों से आ रहे हैं या वहां जा रहे हैं।भारत पर इसका कैसा प्रभाव? भारत अपनी कच्चे तेल की जरूरतों का 85% से अधिक आयात करता है। खाड़ी देशों से आने वाला अधिकांश तेल इसी रास्ते से भारत पहुंचता है। ट्रंप के इस फैसले से भारत के सामने कई बड़ी चुनौतियां खड़ी हो गई हैं। होर्मुज संकट के बीच भ...