नई दिल्ली, अप्रैल 3 -- अमेरिका- इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग को खत्म करने के लिए ईरान के पूर्व शीर्ष राजनयिक मो. जवाद जरीफ ने सुझाव दिया है। अमेरिकी मैग्जीन फॉरेन अफेयर्स में प्रकाशित एक प्रस्ताव में कहा कि ईरान को जंग में अपनी बढ़त का फायदा उठाते हुए युद्ध विराम समझौता करना चाहिए। ईरान के पूर्व विदेश मंत्री जरीफ ने लेख में सुझाव देते हुए लिखा है कि तेहरान को अपने परमाणु कार्यक्रम पर सीमाएं लगाने और होर्मुज को फिर से खोलने की पेशकश करनी चाहिए। इसके बदले सभी अमेरिकी प्रतिबंधों को खत्म करने की मांग उसे करनी चाहिए। उन्होंने लिखा कि ऐसा समझौता अमेरिका पहले स्वीकार नहीं करता था लेकिन अब वो इसे स्वीकार कर सकता है।कौन है जवाद जरीफपूर्व ईरानी विदेश मंत्री जरीफ ने वर्ष 2015 में विश्व शक्तियों के साथ परमाणु समझौता कराने में मदद की थी। जरीफ मौजूदा...