बुडापेस्ट, अप्रैल 7 -- मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वैंस ने बड़ा बयान दिया है। मंगलवार को हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में प्रधानमंत्री विक्टर ओर्बन के साथ संयुक्त कार्यक्रम के दौरान ईरान को साफ-साफ चेतावनी देते हुए कहा कि अब गेंद ईरानियों के पाले में है। उन्होंने कहा कि वाशिंगटन तेहरान की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहा है और जरूरत पड़ने पर अमेरिका कड़ी से कड़ी प्रतिक्रिया देने की पूरी क्षमता रखता है। वैंस ने अपने संबोधन में जोर देकर कहा कि अमेरिका राजनयिक समाधान को प्राथमिकता देता है, लेकिन उसके पास अभी भी शक्तिशाली विकल्प मौजूद हैं। उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का हवाला देते हुए कहा कि राष्ट्रपति ऐसे व्यक्ति हैं जो अच्छी तरह समझते हैं कि अगर ईरानी किसी हद तक नुकसान पहुंचाना चाहते हैं, तो अमेरिका उससे कहीं ज...