बाढ़ (पटना), अप्रैल 3 -- Anant Singh Mokama Dangal: बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक अनंत सिंह के पैतृक गांव में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता आयोजन हुआ। इसमें उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा से लेकर ईरान और जॉर्जिया तक के पहलवानों ने हिस्सा लिया। पटना जिले के बाढ़ प्रखंड स्थित नदवां गांव में हुए अंतरराष्ट्रीय महादंगल में ईरान के पहलवान जलाल और हामिद को भारतीय पहलवानों ने धूल चटा दी। इस दंगल को देखने के लिए हजारों लोगों की भीड़ दिनभर भीषण गर्मी में भी जुटी रही। ईरान के हामिद और महाराष्ट्र के शिवा पहलवान के बीच जबरदस्त दंगल हुआ। इसमें शिवा ने हामिद को हरा दिया। वहीं, ईरान से आए दूसरे पहलवान जलाल को भी हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली के पहलवान जोंटी गुर्जर ने जलाल को हराकर विनर कप हासिल किया। जोंटी गुर्जर ने कहा कि बाढ़ (पटना) ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.