नई दिल्ली, मार्च 9 -- पश्चिम एशिया में ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच जंग लगातार जारी है। दोनों तरफ से लगातार हमले किए जा रहे हैं। इसी बीच ईरान ने दिवंगत सुप्रीम लीडर खामेनेई की जगह पर उनके बेटे मोजतबा खामेनेई को नया सुप्रीम लीडर घोषित किया है। इस फैसले के बाद अमेरिका और इजरायल ने मोजतबा को भी निशाना बनाने की धमकी थी। अब इन दोनों देशों की धमकी पर चीन का सख्त बयान सामने आया है। चीन की तरफ से कहा गया है कि चीन किसी भी देश के आंतरिक मामलों में किसी भी हस्तक्षेप का विरोध करता है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने बीजिंग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि मोजतबा खामेनेई की नियुक्ति ईरान का आंतरिक मामला है। इसमें किसी को भी दखल देने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा, "चीन किसी भी बहाने से दूसरे देशों के आतंरिक मामलों मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.