तेल अवीव, मार्च 4 -- ईरान का नया सुप्रीम लीडर भी हमारे निशाने पर होगा। हम उसे भी खत्म कर देंगे। इजरायल के रक्षामंत्री ने यह खुली धमकी दी है। इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने बुधवार को यह चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहाकि ईरान में नियुक्त ऐसा कोई भी नया नेता, जो हमारे देश को नष्ट करने की योजनाओं को आगे बढ़ाएगा, उसे सीधा निशाना बनाया जायेगा। उन्होंने कहाकि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि उसका नाम क्या है या वह कहां छिपा है। गौरतलब है कि खामेनेई के बेटे मुज्तबा के ईरान का नया सुप्रीम लीडर बनने की खबरें आ रही हैं।बयान में क्या-क्या कहाअमेरिकी रक्षामंत्री काट्ज ने कहाकि हम अपने अमेरिकी सहयोगियों के साथ मिलकर शासन की क्षमताओं को कुचलने के लिए पूरी ताकत से काम करना जारी रखेंगे। हम ऐसी परिस्थितियां पैदा करेंगे, जिससे ईरानी लोग इस शासन को उखाड़...