प्रयागराज, मार्च 8 -- प्रयागराज। प्रयागराज के तमाम लोग अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध में फंसे हैं। खाड़ी देशों रह रहे लोगों के परिजन चिंतित हैं। दूसरी ओर शहर में ईरान के मौलाना रमजान पर शिया मस्जिदों में नमाज पढ़ा रहे हैं। पुराने शहर की शिया मस्जिदों में नमाज पढ़ाने के लिए मौलाना जीशान हैदर, मौलाना गौहर अब्बास, मौलाना मुतब्बिर साहब ईरान में शिया इस्लाम के दूसरे सबसे पवित्र शहर कुम से आए हैं। तीनों मौलाना युद्ध शुरू होने के पहले आए। इनका परिवार कुम में है। खाड़ी के देशों में रहने वाले लोगों के परिवारों की तरह तीनों मौलाना भी अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। ईरान में दूरसंचार सेवा लड़खड़ाने की वजह से तीनों मौलाना अपने परिवार से कई दिन तक बात नहीं कर पाते।दरियाबाद की मस्जिद में नमाज पढ़ाने आए मौलाना जीशान हैदर ने बताय...