नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- ईरान के प्राइमरी क्रूड ऑयल एक्सपोर्ट हब को खर्ग द्वीप को अमेरिका ने निशाना बनाया है। अमेरिकी वायुसेना की ओर से खर्ग द्वीप पर मंगलवार को बड़े पैमाने पर बमबारी की गई। ये हमले ऐसे समय हुए हैं जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के हर पुल और पावर प्लांट को उड़ाने की धमकी दी थी। ट्रंप ने सोमवार को कहा कि वे युद्ध अपराध करने की चिंता बिल्कुल नहीं कर रहे हैं और उन्होंने ईरान की बुनियादी सुविधाओं को नष्ट करने की धमकी जारी रखी। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि हर पावर प्लांट जलता हुआ, फटता हुआ और फिर कभी इस्तेमाल न होने वाला रहेगा। उन्होंने कहा, 'मुझे उम्मीद है कि मुझे ऐसा नहीं करना पड़े।' ईरान के लिए खर्ग द्वीप बेहद अहम है क्योंकि यह देश के कच्चे तेल के निर्यात का मुख्य केंद्र है। फारस की खाड़ी में स्थित यह छोटा सा द्वी...