नई दिल्ली, अप्रैल 17 -- ईरान की ओर से होर्मुज जलडमरूमध्य को ग्लोबल शिपिंग खोलने के संकेत मिलने के बाद शुक्रवार को तेल की कीमतों में भारी गिरावट आई। ब्रेंट क्रूड लगभग 10% गिरकर 89.11 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। दरअसल, ईरान ने कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य सभी कॉमर्शियल जहाजों के लिए पूरी तरह से खुला है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची की यह घोषणा ऐसे समय में आई है, जब एक दिन पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लेबनान और इजराइल के बीच 10 दिन के युद्धविराम की घोषणा की थी।क्या कहा ईरान के मंत्री ने? ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा- लेबनान में हुए युद्धविराम के मद्देनजर, होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर गुजरने वाले सभी कॉमर्शियल जहाजों के लिए मार्ग युद्धविराम की शेष अवधि के लिए पूरी तरह से ख...