संभल, जनवरी 2 -- शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जवाद नकवी को ईरान के सर्वोच्च सम्मान इमाम खुमैनी अवॉर्ड से नवाजे जाने पर गुरुवार को प्राचीन बड़े इमामबाड़ा में भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उलेमा, बुद्धिजीवी वर्ग और बड़ी संख्या में आम लोग मौजूद रहे। मौलाना कल्बे जवाद को फूल-मालाओं, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। मौलाना कल्बे जवाद ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति किसी मजलूम की आवाज सुनकर भी उसकी मदद नहीं करता, तो वह सच्चा मुसलमान नहीं हो सकता। उन्होंने फिलिस्तीन का जिक्र करते हुए कहा कि 56 मुस्लिम देशों के होते हुए भी इजराइल ने मासूम और बेगुनाह लोगों को मार दिया, उनके घर तबाह कर दिए, लेकिन मदद के लिए आगे केवल ईरान आया। यही अली के शिया की पहचान है कि वह सबसे पहले मजलूम के साथ खड़ा होता है। मौलाना ने कहा कि इस्लाम ...