नई दिल्ली, अगस्त 19 -- ईरान और अमेरिका के बीच जारी जंग में दुनिया के सबसे अहम समुद्री रास्तों में शामिल स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज को लेकर एक नया संकेत सामने आया है। शिपिंग डेटा के मुताबिक, पिछले दो हफ्तों में हॉर्मुज से गुजरने वाले 80 फीसदी से ज्यादा जहाजों ने ओमान की तरफ वाले समुद्री मार्ग का इस्तेमाल किया है। यह बदलाव इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि ईरान लंबे समय से इस रणनीतिक जलमार्ग में नौवहन पर अपना नियंत्रण जताता रहा है और ओमान की ओर वाले इस रास्ते का विरोध करता रहा है। शिपिंग और मैरीटाइम इंटेलिजेंस कंपनी Kpler के डेटा के मुताबिक, ओमानी तट की तरफ से गुजरने वाले इस मार्ग पर करीब एक महीने पहले लगभग कोई शिपिंग गतिविधि नहीं थी। अब बड़ी संख्या में जहाज इसी रास्ते का इस्तेमाल कर रहे हैं। Kpler के क्रूड ऑयल विश्लेषण प्रमुख होमायूं फलाकशाही के मुताबिक...