नई दिल्ली, मार्च 4 -- मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच ईरान लगातार जवाबी कार्रवाई कर रहा है। मंगलवार रात दुबई और दोहा में जोरदार धमाकों की आवाजें सुनाई दीं, क्योंकि ईरान ने उन मध्य पूर्वी देशों पर ड्रोन और मिसाइल हमले जारी रखे जहां अमेरिकी सैनिक मौजूद हैं। रिपोर्ट के अनुसार, पत्रकारों ने कतर की राजधानी दोहा और संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में तेज धमाके सुने। स्थानीय लोगों ने एएफपी को बताया कि उन्होंने यूएई की राजधानी अबू धाबी में भी धमाकों की आवाजें सुनीं। गौरतलब है कि शनिवार से अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर शुरू किए गए हमलों और उसके बाद खाड़ी देशों तथा इजरायल पर ईरान के जवाबी हमलों के कारण कई देशों ने अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है। इससे पहले ईरान ने हमले तेज करते हुए मंगलवार को सऊदी अरब में अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया। सऊदी अरब ने...