दोहा, मई 30 -- ईरान ने अमेरिका के हालिया हमलों के जवाब में एक अमेरिकी सैन्य अड्डे पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया है। इस हमले में कई अमेरिकी सैनिकों के घायल होने की खबर है। इसके अलावा, दो MQ-9 रीपर ड्रोन भी डैमेज हुए हैं। दोनों देशों के बीच नाजुक युद्धविराम अब टूटने के कगार पर पहुंच गया है। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने कहा कि गुरुवार सुबह उसके बलों ने उस अमेरिकी एयर बेस को निशाना बनाया, जिससे रात में ईरान के दक्षिणी हिस्से, खासकर बंदर अब्बास क्षेत्र में हमले किए गए थे। ईरानी सरकारी मीडिया के अनुसार, यह जवाबी कार्रवाई "आक्रामक अमेरिकी हमले" के खिलाफ थी। अमेरिकी अधिकारियों ने भी इस हमले की पुष् की है। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों के भीतर ईरान ने कुवैत में स्थित 'अली अल सलेम एयर बेस' पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला क...