नई दिल्ली, सितम्बर 25 -- ईरान ने अमेरिका को सात दिन में होर्मुज खोलने का प्रस्ताव दिया है। हालांकि उसने इसमें कई शर्ते जोड़ दी हैं। ईरान ने प्रस्ताव दिया कि अगर अमेरिका अपनी नौसैनिक नाकाबंदी हटाता है, ईरानी तेल बिक्री पर लगे प्रतिबंधों में छूट देता है और लेबनान को शामिल करते हुए युद्धविराम का पालन करता है, तो वह सात दिनों में होर्मुज को खोलने तथा अपने परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत बहाल करने को तैयार है।संयुक्त राष्ट्र महासभा से इतर न्यूयॉर्क में हुई एक निजी बैठक में ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने यह प्रस्ताव रखा। बैठक में शामिल एक व्यक्ति ने यह जानकारी दी।क्विंसी इंस्टीट्यूट थिंक टैंक के कार्यकारी उपाध्यक्ष त्रिता पारसी ने कहा कि अराघची ने सुझाव दिया कि जल्द समझौता अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए नवंबर में होने वाले मध्यावध...