कुआलालंपुर, मार्च 25 -- पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच एक और मुस्लिम देश ने समझौते वाले पाकिस्तानी प्रस्ताव का समर्थन किया है। मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने शांति और कूटनीति की मजबूत वकालत करते हुए कहा है कि अब समय आ गया है जब युद्ध नहीं, बल्कि संवाद को प्राथमिकता दी जाए। इसके साथ ही उन्होंने अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत के लिए पाकिस्तान की पहल का खुलकर स्वागत किया। मलेशियाई प्रधानमंत्री ने पाक प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के नेतृत्व में पाकिस्तान द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता की पेशकश को "समय पर और रचनात्मक कदम" बताया है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम दुनिया में पाकिस्तान की साख और दोनों पक्षों से उसके संबंध उसे एक भरोसेमंद मध्यस्थ बनाते हैं। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "मैं अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत की मेज़बानी...