लखनऊ, मार्च 13 -- बहराइच, संवाददाता। मध्य-पूर्व में चल रहे ईरान-इज़राइल युद्ध का असर अब भारत के ईंधन बाजार पर भी दिखाई देने लगा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गैस और तेल की सप्लाई प्रभावित होने से कई स्थानों पर सीएनजी की उपलब्धता कम हो गई है। इसका असर बहराइच जिले में भी देखने को मिल रहा है, जहां सीएनजी से चलने वाले वाहनों के लिए पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लग रही हैं। नानपारा समेत जिले के कई इलाकों में सुबह से ही ऑटो और टेम्पो चालकों की भीड़ सीएनजी पंपों पर दिखाई दे रही है। वाहन चालक अपनी बारी का इंतजार करते हुए लाइन में खड़े हैं। कई चालकों का कहना है कि उन्हें एक से डेढ़ घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है, जिससे रोजी-रोटी पर भी असर पड़ रहा है।पेट्रोल पंप पर अपनी बारी का इंतजार कर रहे ऑटो चालक एहसान ने बताया कि वह करीब एक घंटे से लाइन में लगे हैं...