लखीमपुरखीरी, अप्रैल 6 -- ईरान-इजरायल, अमेरिका के बीच जारी युद्ध का असर अब आम लोगों की रोजमर्रा की जरूरतों पर भी साफ दिखने लगा है। बढ़ती महंगाई ने जहां पहले ही लोगों की जेब पर बोझ बढ़ा रखा था, वहीं अब गर्मी के मौसम में राहत देने वाले उपकरण जैसे एसी और कूलर भी महंगे हो गए हैं। शहर के बाजारों में इन उत्पादों की कीमतों में करीब 15 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। एसी विक्रेताओं के अनुसार, जिन कंपनियों के एसी पहले करीब 32 हजार रुपये में उपलब्ध हो जाते थे, अब उनकी कीमत बढ़कर 35 हजार रुपये से अधिक हो गई है। कीमतों में इस अचानक बढ़ोतरी के चलते ग्राहकों का रुझान कम हो गया है, जिससे व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। एक प्रमुख एसी विक्रेता ने बताया कि पिछले वर्ष अप्रैल और मई महीने में करीब 1200 से अधिक एसी की बिक्री हुई थी, जबकि इस बार अब ...