बिजनौर, मार्च 6 -- ईरान-इजरायल युद्ध के कारण डीजल व पेट्रोल की कमी के होने की फैल रही अफवाहों के कारण पैट्रोल पम्पो पर लग रही है भीड़। किसान तेल को जमा कर रहे हैं। ईरान इजरायल युद्ध की छाया हमारे देश में देखने को मिल रही है। अफवाहों के कारण तेल न मिल पाने की होड़ में किसान व अन्य तेल के लिये पैट्रोल पम्पो पर भीड़ लगा रहे हैं।जिस कारण आमजन को परेशानी हो रही है। जबकि हमारे देश में तेल की कमी नहीं होगी। हिन्दुस्तान अखबार अफवाहों पर ध्यान न देने की आम जनता से अपील करता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...