बहराइच, मार्च 6 -- मिहींपुरवा,संवाददाता। इजरायल, ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध के चलते जिले के कई इलाकों में पेट्रोल और डीजल के खत्म होने की अफवाह फैल गई। इसे लेकर मिहींपुरवा इलाके में पेट्रोल पम्पों पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। लोग लोग गाड़ियां, ड्रम,जेरीकैन आदि लेकर पम्प पर पहुंच गए। नतीजे में लम्बी लाइन लग गई। इसे किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पेट्रोल पंपों पर कई लोग ड्रम और जेरीकेन लेकर पहुंचे। आसपास के गांव के किस भी ट्रैक्टर ट्राली में ड्रम लाकर डीजल भरवाने आए। कई किसान अपने ट्रैक्टरों की टंकी फुल करने के साथ अतिरिक्त डीजल भी भरवाना चाहते थे। पेट्रोल पंप संचालक और कर्मचारी लोगों को लगातार समझाते रहे कि ईंधन की कोई कमी नहीं है लेकिन अफवाहें के कारण लोग जल्द से जल्द पेट्रोल और डीजल भरवाने की कोशिश करते दिखाई दिए। इसी वजह स...