रांची, अप्रैल 5 -- शादी का सीजन इस बार लोगों की जेब पर भारी पड़ता नजर आ रहा है। युद्ध के कारण रॉ मेटेरियल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है, जिसका असर शादी से जुड़े लगभग हर सामान पर दिखाई दे रहा है। दुल्हन के लहंगे से लेकर तिलक में चढ़ाए जाने वाले बर्तनों तक, सभी के दाम बढ़ गए हैं। कारोबारियों के अनुसार गुजरात में श्रमिकों की कमी और फैब्रिक समेत अन्य कच्चे माल की कीमतों में वृद्धि के चलते जरी-जरदोशी वर्क वाले लहंगे और शेरवानी की कीमतों में 5 से 7 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है। इससे शादी के कपड़ों का बजट पहले के मुकाबले अधिक हो गया है। वहीं, बाजार में स्टील, पीतल और तांबे की कीमतों में भी 20 रुपये से 250 रुपये प्रति किलो तक का इजाफा हुआ है। इसका सीधा असर तिलक और अन्य रस्मों में उपयोग होने वाले बर्तनों पर पड़ा है।कच्चे माल की कीमत ने बढ़ाई महंगाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.