बड़वानी, मार्च 6 -- इजरायल-ईरान युद्ध को शुरू हुए 6 दिन से ज्यादा हो चुके हैं। अबतक इस युद्ध में दोनों देश एक दूसरे पर लगातार हमलावर हैं। युद्ध का असर मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के केला किसानों पर भी देखने को मिल रहा है। नर्मदा नदी के किनारे बसा इस जिले की मिट्टी काफी उपजाऊ होती है। यहां दूर-दूर तक केले के हरे-भरे खेत नजर आते हैं। यहां के किसान रमजान के महीने का बेसब्री से इंतजार करते हैं क्योंकि यही वह समय होता है जब यहां से भारी संख्या में केले खाड़ी देशो और मिडिल ईस्ट में सप्लाई होते हैं। लेकिन इस साल किसानों के चेहरों पर उदासी है। ईरान-इजरायल संघर्ष और खाड़ी देशों में बढ़ते तनाव ने केलों के निर्यात पर नकारात्मक असर डाला है। सप्लाई चेन बुरी तरह से प्रभावित है, जिले के हजारों किसानों निर्यात पर निर्भर रहते हैं। मुनाफे से भरपूर व्यापार अब...