ईरान-इजरायल की जंग से 4000 KM दूर गाजियाबाद-नोएडा में क्यों टेंशन, किन पर ज्यादा असर
नोएडा, मार्च 2 -- इजरायल-अमेरिका और अन्य खाड़ी देशों से छिड़े ईरान के युद्ध का असर करीब 4000 किलोमीटर (हवा में दूरी) यूपी के गाजियाबाद और नोएडा में भी शुरू हो गया है। युद्ध का दायरा बढ़ने से नोएडा-गाजियाबाद के उद्यमियों को चिंता सताने लगी है। उद्यमियों का कहना है कि युद्ध लंबा खिंचने से निर्यात पर असर पड़ेगा। साथ ही आयात होने वाले पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत में भी उछाल आएगा। वहीं, कई निर्यातकों के ऑर्डर बीच में अटक गए हैं। गाजियाबाद औद्योगिक नगरी है, जिसमें 28 औद्योगिक क्षेत्र है। यहां सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (एमएसएमई) की छोटी-बड़ी एक लाख से औद्योगिक इकाइयां जिला उद्योग केंद्र में पंजीकृत हैं। जबकि इसमें 45 हजार से अधिक मैन्यूफैक्चरिंग इकाइयां संचालित हैं। जनपद इंजीनियरिंग सामान के निर्माण के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। यहां साला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.