नई दिल्ली, मार्च 3 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता पिछले कुछ दिनों से इजराइल और ईरान सहित अन्य देशों के बीच हो रहे संघर्ष के बीच एक बार फिर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने मंगलवार को पश्चिम एशिया क्षेत्र में पांच और छह मार्च को होने वाली 10वीं तथा 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने कहा कि पश्चिम एशिया के कुछ हिस्सों बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात में मौजूदा स्थिति के कारण बोर्ड ने पांच मार्च को 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं स्थगित करने का निर्णय लिया है। भारद्वाज ने बताया कि नयी तारीखों की घोषणा बाद में की जाएगी और आगे की परीक्षाओं के लिए स्थिति की समीक्षा पांच मार्च को की जाएगी। ज्ञात हो कि बोर्ड ने इस क्षेत्र में दो मार्च को होने...