सिद्धार्थनगर, मार्च 2 -- ईरान और इजरायल के बीच संघर्ष ने होली पर घर लौटने की भारतीयों की उम्मीदों को बंकरों में कैद कर दिया है। यूपी-बिहार से कारोबार या काम करने गए लोग हमलों के डर से बंकरों में शरण लिए हैं। उड़ानें रद्द होने से वहीं अटक गए हैं। गोरखपुर के रसूलपुर के रहने वाले अब्दुल रहमान ने दुबई से बताया कि एयरपोर्ट के पास इस क्षेत्र में छह मिसाइलें देखीं, जिन्हें एयर डिफेंस ने हवा में मार गिराया। एक मिसाइल पास में गिरी लेकिन कोई क्षति नहीं हुई। धमाकों की खौफनाक आवाजें कमरे तक सुनाई पड़ीं और लोग कैम्पों से बाहर भागे। यह सिलसिला शनिवार की देर रात से चल रहा है। पहली बार उन्होंने सामने से मिसाइलों के धमाके देखे। मई 2024 में इजरायल के एस्टोद गए गोरखपुर के संदीप कुमार ने बताया कि दो मार्च को भारत वापसी की फ्लाइट थी, लेकिन यात्रा रद्द हो गई। ...