वाराणसी। मोदस्सिर खान, मार्च 6 -- UP News: गुजरता रमजान ईद की खुशियों को करीब ला रहा है। अबकी ईद पर इबादत के जज्बे के बीच अपनों के जज्बात तकसीम किए जाएंगे लेकिन इनके बीच हमेशा की तरह दुबई के इत्र की नायाब खुशबू नदारद होगी। ऐसा ईरान युद्ध के कारण होगा। इसे लेकर कारोबारियों के माथे पर भी शिकन है। पहले बुक किए आर्डर अब तक नहीं पहुंचे हैं। इसके दीगर मांग में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। शिपमेंट और फ्लाइटों की आवाजाही रुकने से करोड़ों के माल की डिलिवरी नहीं हो सकी है। जिनके पास पुराना माल है वह चुनिंदा ग्राहकों को उपलब्ध करा रहे हैं। हालांकि दाम भी बढ़ा दिये गए हैं। बनारस में इत्र के करीब 50 बड़े कारोबारी हैं। खास यह कि पूर्वांचल में इत्र के कारोबार का हब भी बनारस ही है। लेकिन रमजान में इनकी करीब खपत बढ़ जाती है। कारोबारी बताते हैं कि रमजान में 4...