इस्लामाबाद, अप्रैल 11 -- पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शनिवार को अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से मुलाकात की। इस मुलाकात को लेकर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के ऑफिस से बयान भी जारी हुआ है। इस बयान में कहा गया है कि पश्चिम एशिया में संघर्ष खत्म करने के लिए बातचीत की आधिकारिक शुरुआत हो चुकी है। इस बयान में कहा गया है कि जैसे ही इस्लामाबाद में आज बातचीत शुरू हुई, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री मुहम्मद शहबाज शरीफ ने अमेरिका के उप राष्ट्रपति जेडी वेंस के साथ एक बैठक की। बयान में आगे कहा गया कि पाकिस्तान दोनों पक्षों को क्षेत्र में 'स्थायी शांति' की दिशा में सुविधा प्रदान करना जारी रखने का इरादा रखता है।कौन-कौन रहा बातचीत में शामिलयह उच्च स्तरीय बातचीत इस्लामाबाद द्वारा वॉशिंगटन और तेहरान के बीच सीधे संवाद के प्रयास के तौर पर हुई है। इस बैठक की...