नई दिल्ली, मार्च 2 -- भारतीय शेयर बाजार में आज भारी गिरावट देखी गई। इसकी वजह थी मिडिल ईस्ट में जारी जंग। इस युद्ध ने कच्चे तेल की कीमतों में इतनी तेज उछाल ला दी कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMC) के शेयरों में जबरदस्त बिकवाली देखने को मिली। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) के शेयर में 5.03% तक की गिरावट आई, वहीं हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) के शेयर 5.31% लुढ़क गए। भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) के शेयरों में तो 6.09% तक का गोता लगा दिया। रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर भी 3% से अधिक टूट गए।उत्पादक कंपनियों के शेयरों में तेजी इसके बिल्कुल उलट, तेल निकालने वाली कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त उछाल आया। ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ONGC) के शेयर में 4.73% की उछाल आई और ऑयल इंडिया के शेयर 4.43% चढ़ गए।युद्ध ने कैसे मचाया बा...