नई दिल्ली, मार्च 6 -- LPG Cylinders price: पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के बीच भारत में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों को वृद्धि की गई है। 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपए का इजाफा हुआ है। वहीं, 19 किलो ग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 115 रुपए की वृद्धि हुई है। एएनआई के सूत्रों के मुताबिक यह बढ़ी हुई कीमतें 7 मार्च यानी आज से लागू हो जाएंगी। देश की राजधानी दिल्ली में अभी घरेलू गैस की कीमत 863 रुपए थी, जो कि इस वृद्धि के बाद बढ़कर 913 रुपए हो गई है। वहीं, राजधानी में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत अब 1883 रुपए और मुंबई में 1835 रुपए होगी। अमेरिका और इजरायल द्वारा मिलकर ईरान पर किए गए हमले के बाद इस बात की आशंका जताई जा रही थी कि घरेलू स्तर पर पेट्रोल और एलपीजी के दाम में वृद्धि हो सकती है। हालांकि, सरकार की तरफ से इस ...