ईरान-अमेरिका युद्ध की गूंज कानपुर तक पहुंची; 600 करोड़ पर संकट, टेंशन में व्यापारी
प्रमुख संवाददाता, मार्च 1 -- ईरान-अमेरिका जंग की गूंज कानपुर के औद्योगिक गलियारों में जैसे ही पहुंची माहौल बदल गया। जाजमऊ की टेनरियों में पैक होकर खड़ा चमड़ा, पनकी की इकाइयों में तैयार इंजीनियरिंग सामान और रेडीमेड गारमेंट के कंटेनर सब अचानक अनिश्चितता की गिरफ्त में आ गए। दुबई, ओमान, कतर, बहरीन, यूएई और कुवैत जैसे खाड़ी देशों से जुड़े निर्यातकों के पास एहतियाती संदेश आने लगे "शिपमेंट रोकिए, हालात साफ होने दीजिए"। खाड़ी क्षेत्र कानपुर और यूपी के निर्यात का बड़ा सहारा है। ऐसे में वहां बैंकिंग लेनदेन, बीमा कवर और समुद्री मार्गों को लेकर बढ़ी आशंका ने व्यापारियों की चिंता बढ़ा दी है। कानपुर के लेदर, गारमेंट, इंजीनियरिंग, एग्री प्रोडक्ट, हैंडीक्राफ्ट और इलेक्ट्रॉनिक सेक्टर सीधे तौर पर प्रभावित होते दिख रहे हैं। आकलन है कि यदि तनाव लंबा खिंचा तो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.