नई दिल्ली, अप्रैल 14 -- चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने मध्य पूर्व और खाड़ी क्षेत्र में शांति स्थापना के लिए 4 सूत्रीय शांति योजना का प्रस्ताव रखा है। यह घोषणा ऐसे समय में आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान में शांति वार्ता विफल हो गई। फिलहाल युद्धविराम समाप्त होने से पहले नई बातचीत की संभावना पर विचार चल रहा है। शी जिनपिंग ने अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात के दौरान यह योजना पेश की। चीन ने अमेरिका की ओर से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी को खतरनाक बताया है। यह भी पढ़ें- ग्रीस ने पाक-अफगान प्रवासियों को बना दिया 'सीमा के गुर्गे' इस काम में इस्तेमाल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान की ओर जाने वाले जहाजों को डुबाने की धमकी दी है। ईरान ने होर्मुज की खाड़ी को प्रभावी रूप से बंद कर दिया है...