नई दिल्ली, अप्रैल 12 -- भारतीय शेयर बाजार में अगले हफ्ते के दौरान बड़ी हलचल हो सकती है। दरअसल, ईरान और अमेरिका के बीच पाकिस्तान में हुई वार्ता बेनतीजा समाप्त हो गई है। इससे ग्लोबल टेंशन एक बार फिर से बढ़ने की आशंका है। विश्लेषकों ने कहा कि पश्चिम एशिया से जुड़े घटनाक्रमों के अलावा कच्चे तेल की कीमतें भी इस सप्ताह बाजार की दिशा तय करेंगी। हालांकि, यह सप्ताह छुट्टी की वजह से छोटा रहेगा। बता दें कि सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के कारण बाजार बंद रहेंगे।सीजफायर से उछला था बाजार पिछले सप्ताह अमेरिका-ईरान के बीच सीजफायर और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद बाजार में जोरदार तेजी आई थी। कच्चा तेल 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गया था। इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 4,230.7 अंक और एनएसई निफ्टी 1,337.5 अंक चढ़ा था। हालांकि, अब...