सरोजनीनगर (लखनऊ), मार्च 8 -- UP News: ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच खाड़ी देशों की उड़ानों का संचालन रविवार को भी प्रभावित रहा। चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट अमौसी से खाड़ी देशों की ऐक दर्जन फ्लाइटें निरस्त रहीं। ईरान और दुबई के एयरस्पेस बंद होने के कारण विमान संचालन बिगड़ गया है। केवल आधा दर्जन उड़ानों का ही संचालन हो सका। दुबई, रियाद, दमाम, अबूधाबी और शारजाह जाने वाली फ्लाइटें रद्द रहीं। एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक फ्लाइनास की उड़ान (एक्सवाई-896) दम्माम के लिए सुबह 5:15 बजे, इंडिगो की उड़ान 6ई-1416 अबूधाबी के लिए सुबह 6:05 बजे और 6ई-1424 शारजाह के लिए सुबह 7:05 बजे निर्धारित थी, जिन्हें रद्द कर दिया गया। इसी तरह फ्लाइनास की उड़ान एक्सवाई-333 रियाद के लिए सुबह 9 बजे और एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान आईएक्स-194 दुबई के लिए सुबह 11:30 बजे भी उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.