सहारनपुर, अप्रैल 27 -- देवबंद। श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित सतेंद्र शर्मा ने ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ती सैन्य और कूटनीतिक तनातनी को क्षेत्र के लिए गंभीर बताया है। उन्होंने केंद्र सरकार से दोनों देशों के बीच शांति बहाली को मुख्य भूमिका निभाने का आह्वान किया। पंडित सतेंद्र शर्मा ने सोमवार को मीडिया में जारी बयान में कहा कि वैश्विक शांति के लिए अमेरिका और ईरान के बीच टकराव का रोकना आवश्यक है। कहा कि उक्त टकराव पूरी दुनिया के लिए नुकसानदायक साबित हो रहा है। पंडित सतेंद्र शर्मा ने कहा कि ईरान और अमेरिका जैसे शक्तिशाली देशों के बीच खराब होते संबंध केवल उन दो देशों तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि इनका असर विश्व की अर्थव्यवस्था और सुरक्षा पर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया भारत की ओर देख रही है। हमारे सं...