कौशलेंद्र मिश्र, अप्रैल 4 -- Iran-Israel War: बिहार में ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध के पहले से ही डीजल की खपत में कमी आ गई है। यह कमी राज्य में खेती के लिए बिजली की उपलब्धता और डीजल वाहनों की संख्या में कमी और इस दौरान डीजल के स्थिर मूल्य रहने के कारण आयी है। नतीजतन, बिहार में वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्य कर विभाग को वैट के तहत 500 करोड़ रुपये की कमी आ गई है। बिजली के मुफ्त उपयोग से भी राजस्व में 600 करोड़ की कमी हुई है। 2024-25 में पेट्रोलियम उत्पादों से 10517.16 करोड़ रुपये राजस्व संग्रह हुआ था, जबकि यह 2025-26 में 4.56 प्रतिशत घटकर 10037.38 करोड़ रुपये हो गया। इलेक्ट्रिसिटी डयूटी इस दौरान 1514.41 करोड़ से घटकर 983.81 करोड़ रुपये हो गई। हालांकि, वाणिज्य कर विभाग के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, पेट्रोल एवं डीजल के उपयोग में कमी राज्य के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.