नई दिल्ली, अप्रैल 13 -- ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बागेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को चेतावनी देते हुए एक गणितीय सूत्र का इस्तेमाल किया। इंजीनियर ट्रेनिंग वाले गलीबाफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए सूत्र ΔO_BSOH > 0 => f(f(O)) > f(O) लिखा। इसका मतलब है कि अगर होर्मुज स्ट्रेट को ब्लॉक किया गया तो तेल की कीमतों (O) में पहले स्तर का प्रभाव (f(O)) से भी ज्यादा दूसरा स्तर का प्रभाव (f(f(O))) पड़ेगा। यह भी पढ़ें- नाकेबंदी की तरफ आए तो कर देंगे तबाह, डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दे डाली चेतावनी मोहम्मद बागेर गलीबाफ ने कहा कि वर्तमान पेट्रोल कीमतों का मजा लीजिए। ब्लॉकेड के बाद अमेरिकी 4-5 डॉलर प्रति गैलन गैस की कीमतों को याद करेंगे। यह चेतावनी इस्लामाबाद में हुए शांति वार्ता के विफल होने के तुरंत बाद आई है। 21 घंट...