नई दिल्ली, अक्टूबर 22 -- अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने बुधवार को ग्रीस और पनामा स्थित लॉ फर्म 'कर्नाकिस एंड कर्नाकिस' पर प्रतिबंध लगा दिए। विभाग का कहना है कि इस फर्म ने कई सालों तक ईरानी शिपिंग नेटवर्क को कानूनी मदद दी है। ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट ने एक बयान में कहा कि 'यूएस फाइनेंशियल क्राइम्स एनफोर्समेंट नेटवर्क' (एफआईएनसीईएन) ने ईरान से संभावित संबंधों को लेकर एक ग्रीक बैंक की जांच के सिलसिले में एक प्रशासनिक समन (नोटिस) जारी किया है। हालांकि, बयान में बैंक का नाम नहीं बताया गया है। इसके अलावा, एफआईएनसीईएन ने छह अन्य यूरोपीय बैंकों से भी जानकारी मांगी है। इन बैंकों के ईरानी वित्तीय संस्थानों के साथ संबंध हो सकते हैं, जो पहले से ही अमेरिकी प्रतिबंधों के दायरे में हैं। इन बैंकों के नाम भी उजागर नहीं किए गए हैं। बेसेंट ने कहा कि चाहे आप समुद...