नई दिल्ली, सितम्बर 3 -- मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध अब अपने छठे महीने में प्रवेश कर चुका है। ऐसे में इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया कि ईरान का इस्लामी गणराज्य जल्द ही पतन के कगार पर पहुंच सकता है। नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका द्वारा हवाई हमलों की दोबारा शुरुआत के बाद ईरानी शासन पहले से कहीं अधिक कमजोर और अस्थिर हो गया है। नेतन्याहू ने सैन्य कमान के शीर्ष अधिकारियों के साथ एक कार्यक्रम में कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि हम इस खतरे को हमेशा के लिए समाप्त कर सकते हैं। यानी इस शासन को उखाड़ फेंक सकते हैं। यही वह मुख्य कार्य है जो अभी भी हमारे सामने है। लेकिन यह संभव है। यह असंभव नहीं है। यह हमारी पहुंच में है। इस दौरान उन्होंने जोर देकर कहा कि ईरान से पैदा होने वाले खतरे को स्थायी रूप...