नई दिल्ली, दिसम्बर 21 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। कश्मीरी गेट इलाके में एक ईरानी महिला के पर्स से रुपये चोरी होने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मोनिश के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रोफेसर डॉ.अली अकबर शाह ने पुलिस को शिकायत दी। उन्होंने बताया कि उनकी अतिथि फरिश्तेह सयांजलि (ईरान की नागरिक) अपने दोस्तों के साथ भारत घूमने आई थीं। वह शिकायतकर्ता के घर पर ठहरी थीं। बाद में वह उत्तराखंड चली गईं। उत्तराखंड से वह बस से दिल्ली वापस आईं और आईएसबीटी कश्मीरी गेट पर बस से उतरते समय अपना पर्स वहीं भूल गईं। कुछ समय बाद, उन्हें बस ऑपरेटर का फोन आया कि उनका पर्स छूट गया है। जब उन्होंने पर्स वापस लिया, तो उसमें से 1600 अमेरिकी डॉलर चोरी हो गए थे। छानबीन के बाद बस सहायक मोनिश को पुलिस ...