अलीगढ़, अप्रैल 9 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। नई दिल्ली के ईरान कलचर हाउस में अलीगढ़ से गए प्रतिनिधि मंडल ने ईरान के नेता अयातुल्लाह खामनाई के दूत अब्दुल मजीद हकीम इलाही से मुलाकात की। ईरान में शहीद होने वाले मासूम बच्चों और नागरिकों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की। प्रतिनिधि मंडल ने मौजूदा हालाताों पर विस्तार से चर्चा की। प्रतिनिधि मण्डल में ऑल इंडिया कौमी तंजीम के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एम. जमाल खां, पश्चिमी उप्र प्रभारी व पूर्व एएमयू छात्रसंघ अध्यक्ष खालिद मसूद, मुस्लिम स्कॉलर डॉ. नजर अब्बास, एएमयू डिस्टेंस एजुकेशन निर्देशक प्रो. नफीस अंसारी प्रो. अली मोहम्मद, प्रो. तफसीर अली, डॉ. रजा अली आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...