सहारनपुर, मार्च 28 -- छुटमलपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट मुजतबा मलिक के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली स्थित ईरानी दूतावास पहुंचकर अंतरराष्ट्रीय हालात और द्विपक्षीय संबंधों को लेकर चर्चा की। उन्होंने ईरान के राजनीतिक विशेषज्ञ सरीन शीरावंड और पब्लिक डिप्लोमैसी विशेषज्ञ मोहम्मद मेहंदी खोरसानी से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए संवेदना प्रकट की। वैश्विक स्तर पर बढ़ते तनाव और संघर्षों को लेकर चिंता जताई। एडवोकेट मुजतबा मलिक ने कहा युद्ध किसी भी समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सकता। उन्होंने शांति और संवाद के माध्यम से समस्याओं के समाधान पर बल दिया। प्रतिनिधिमंडल ने ईरान में कार्यरत प्रवासी भारतीयों की सुरक्षा का मुद्दा प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.