नई दिल्ली, अप्रैल 3 -- भारत आ रहा ईरानी कच्चे तेल से भरा टैंकर बीच रास्ते से ही चीन की तरफ बढ़ गया है। कर और पोत निगरानी कंपनी कप्लर ने ये दावा किया है। पोत में करीब छह लाख बैरल तेल है जिसे चार मार्च को खर्ग द्वीप से लादा गया था। वाडीनार पहुंचने का अनुमानित समय चार अप्रैल है। कप्लर के अनुसार पिंग शुन नाम का अफ्रामैक्स टैंकर अमेरिकी प्रतिबंधों के दायरे में आता है। टैंकर का रडार अपना गंतव्य गुजरात के वाडीनार बंदरगाह की बजाय चीन के दोंगयिंग को बता रहा। कप्लर ने बताया कि टैंकर के ऑटोमैटिक आइडेंटिफिकेशन सिस्टम में दर्ज गंतव्य अंतिम हो यह जरूरी नहीं है। यात्रा के दौरान इसमें बदलाव संभव है। कप्लर के रिफाइनिंग एवं मॉडलिंग विभाग के प्रमुख विश्लेषक सुमित रिटोलिया के अनुसार टैंकर पिछले तीन दिन से वाडीनार की ओर बढ़ रहा था लेकिन अब उसके रडार से संकेत ...