नई दिल्ली, अप्रैल 27 -- टोगो के ध्वज वाले एक तेल एवं रसायन टैंकर पर ओमान के निकट ईरानी सैन्यबलों ने चेतावनी देने के लिए गोलीबारी की लेकिन जहाज पर सवार सभी 17 भारतीय नाविक सुरक्षित हैं। सरकार ने सोमवार को यह जानकारी दी। बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय में निदेशक मनदीप सिंह रंधावा ने संवाददाताओं से कहाकि 25 अप्रैल को पोत 'एमटी चिरोन-7' ओमान के शिनास बंदरगाह के बाहरी क्षेत्र के पास संचालित हो रहा था। उस समय वह उन जहाजों के समीप था जिन्हें ईरानी तटरक्षक बल ने रोका और चेतावनी के तौर पर फायरिंग की। आ चुकी हैं सैकड़ों कॉल्सअधिकारी ने कहाकि जहाज पर सवार सभी भारतीय नाविक सुरक्षित हैं और भारतीय-ध्वज वाले किसी भी जहाज पर असर नहीं पड़ा है। मंत्रालय ने कहाकि वह विदेश मंत्रालय, भारतीय दूतावासों और समुद्री हितधारकों के साथ समन्वय कर रहा है ताकि ...