नई दिल्ली, मार्च 18 -- इजरायली रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने दावा किया है कि इजरायली वायुसेना (IAF) के हवाई हमले में ईरान के खुफिया मंत्री इस्माइल खतीब की मौत हो गई है। दो दिनों के अंदर IDF की ईरान के अंदर यह तीसरी बड़ा कार्रवाई है। उधर, राज्यसभा में निर्वाचित होने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के अगले मुख्यमंत्री के रूप में एक कार्यक्रम में इशारा किया है। उन्होंने जमुई की एक सभा में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कंधे पर हाथ रख ये इशारा किया। देश-दुनिया की ताजा खबरें जानने के लिए आप बने रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ। फिलहाल पढ़ें टॉप 5 न्यूज...ईरान के इंटेलिजेंस मंत्री इस्माइल खतीब का खात्मा, इजरायल का बड़ा दावा ईरान युद्ध का आज 19वां दिन है। ईरान पर लगातार अमेरिकी और इजरायली हमले हो रहे हैं। दूसरी तरफ, ईरान भी इजरायल और...