ईरानी और अफगानी ड्राई फ्रूट्स की कीमतों में 10 से 20 रुपये तक की बढ़ोतरी
लातेहार, मार्च 13 -- लातेहार, प्रतिनिधि। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच चल रहे तनाव और युद्ध की स्थिति का असर अब स्थानीय बाजारों पर भी दिखाई देने लगा है। लातेहार जिला मुख्यालय के बाजारों में ईरानी और अफगानी ड्राई फ्रूट्स की कीमतों में 10 से 20 रुपये तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके साथ ही ड्राई फ्रूट्स की आवक पर भी इसका प्रभाव पड़ने की संभावना जताई जा रही है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि फिलहाल बाजार में ड्राई फ्रूट्स पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं, लेकिन यदि अंतरराष्ट्रीय हालात लंबे समय तक ऐसे ही बने रहे तो आने वाले दिनों में कीमतों में और वृद्धि हो सकती है तथा आपूर्ति भी प्रभावित हो सकती है। ड्राई फ्रूट विक्रेता रंजीत कुमार, प्रकाश कुमार और रितेश कुमार ने बताया कि पिछले करीब 10 दिनों में कई ड्राई फ्रूट्स के दा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.