नई दिल्ली, मार्च 30 -- अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सत्ता में आने के साथ ही अन्य देशों को ऊपर धौंस जमाना शुरू कर दिया था। शुरुआत में लोगों ने इसे ट्रंप का बड़बोलापन माना, लेकिन टैरिफ मामला और जेलेंस्की के साथ उनके व्यवहार ने नाटो के साथ-साथ तमाम देशों को भी सोचने पर मजबूर कर दिया। अमेरिका को फिर से महान बनाने का वादा करके सत्ता में आए ट्रंप, ईरान और वेनेजुएला से कहीं आगे बढ़ने का प्लान बनाकर बैठे हैं। ट्रंप के इस प्लान का संकेत उनके युद्ध मंत्री पीट हेगसेथ ने दिया। उन्होंने 'ग्रेटर नॉर्थ अमेरिका' नामक एक नई भू-राजनीतिक रणनीति पेश करते हुए इसे क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण बताया। अमेरिकी सेना के दक्षिणी कमांड मुख्यालय में सैनिकों से बात करते हुए हेगसेथ ने ट्रंप प्रशासन का यह प्लान बताया। उन्होंने कहा कि ग्रेटर नॉर्थ अमेरिका...