हापुड़, अप्रैल 4 -- इंटरनेशनल गुडविल सोसायटी आफ इंडिया एवं हिंदू संगठन के पदाधिकारियों द्वारा ईरान, अमेरिका और इजरायल युद्ध को लेकर चिंता व्यक्त की गई। साथ ही अमेरिका की कार्यशैली की निंदा की गई।बैठक में इंटरनेशनल गुडविल सोसायटी हापुड़ के अध्यक्ष पंकज कुमार अग्रवाल ने कहा कि अमेरिका के द्वारा उसकी नीतियों की वजह से विश्व के ऊपर जबरन विश्व युद्ध थोपा जा रहा है। यह युद्ध मानवता के साथ साथ कई देशों की अर्थव्यवस्था को पूरी तरह से ठप कर रहा है। जिसकी वजह से आम जनमानस भी बहुत ज्यादा प्रभावित हो रहा है। महंगाई अपने चरम पर पहुंच गई है। अगर जल्द से जल्द यह युद्ध नहीं रुका तो इसका असर पूरे विश्व की जनसंख्या पर होगा। जनमानस इस महंगाई के दौर में अनावश्यक युद्ध की वजह से उसका जीवन यापन करना बहुत मुश्किल हो गया है। बैठक का संयोजन नरेंद्र अग्रवाल, सेक्र...